{"_id":"ab84cc9c0873aea6200e4b7f8827d263","slug":"hcp-from-hartatak-death-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हार्टअटैक से एचसीपी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हार्टअटैक से एचसीपी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-58 थाने में हेड कांस्टेबल प्रोन्नति (एचसीपी) के पद पर अनिल शर्मा की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से टिकरी गांव, बागपत के रहने वाले अनिल शर्मा (50) की तैनाती सेक्टर-58 थाने में तैनाती थी। उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन में सीईआर (सिविल इमरजेंसी रिजर्व) में चल रही थी। बुधवार रात करीब 11 बजे अनिल शर्मा को सीने में दर्द हुआ। वह घबरा गए और उन्होंने फौरन अपने रिश्तेदार जगमाल सिंह को फोन कर पुलिस लाइन बुला लिया। जगमाल भी एचसीपी हैं और उनकी तैनाती बिसरख थाने में है। जगमाल उन्हें इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल रात में ही ले जा रहे थे।
विज्ञापन
उस समय अनिल ने उनसे कहा कि अब वे ठीक हैं, अस्पताल सुबह जाएंगे। जगमाल उन्हें सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल के बगल में एक गेस्टहाउस ले गए और वहां दोनों रुक गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे फिर से अनिल शर्मा की तबियत बिगड़ गई और उन्हें सीने में दर्द हुआ। जगमाल सिंह फौरन उन्हें कार में बैठा कर मेट्रो अस्पताल इलाज के लिए ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी व सेक्टर-24 और सेक्टर-58 थाने की पुलिस भी पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अनिल शर्मा की दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा नोएडा से ही बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और वह विशनपुरा गांव में रहता है। वहीं, एक बेटा और बेटी मां के साथ गांव में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक है। मामले की जांच की जा रही है।