{"_id":"18ffa76213f661758af621340b00ffb6","slug":"hc-to-hear-pil-against-congress-bjp-on-28-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-बीजेपी को विदेश्ा से मिले फंड पर होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-बीजेपी को विदेश्ा से मिले फंड पर होगी सुनवाई
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस व भाजपा द्वारा विदेशी कंपनी से फंड लेने का आरोप लगाने संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने 28 फरवरी को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
याचिका में दोनों ही पार्टियों पर तय दिशा-निर्देश व नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनकी मान्यता रद्द करने की मांग की गई है। याचिका एक एनजीओ ने दायर की है।
एनजीओ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस व भाजपा ने यूके की कंपनी वेदांता से गैरकानूनी तरीके से फंड लिया है। न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि फंड देने वाली कंपनी यूके में पंजीकृत है और उसका मालिकाना हक भारतीय अनिल अग्रवाल के पास है।
विज्ञापन
कंपनी में उसके 60 प्रतिशत शेयर है। ऐसे में मुद्दा काफी छोटा सा है और इस पर वे 28 फरवरी से सुनवाई शुरू करेंगे।