स्मॉग की जहरीली चादर से ढका दिल्ली-NCR, अगले दो दिनों तक भी नहीं मिलेगी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। पूरे एनसीआर में दिन भर स्मॉग(धुंध) की चादर पसरी रही। दिल्ली एनसीआर का ये हाल बृहस्तपतिवार को भी जारी है। राजपथ पर तो आज इतनी ज्यादा धुंध थी कि एक निश्चित दूरी के बाद राष्ट्रपति भवन ही नहीं दिख रहा था।
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के साथ फरीदाबाद व गुड़गांव का एयर क्वालिटी इंडेक्स चार सौ के पार था। फरीदाबाद लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर था।
खास बात यह कि धूल के कणों (पीएम 10 व 2.5) का स्तर बेहद खतरनाक था। दिल्ली के कई स्थानों पर नुकसानदेह पीएम 2.5 पीएम 10 से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों की मानें तो बारीक धूल कण बेहद खतरनाक हैं। बुधवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। इससे फेफड़ों को नुकसान हो सकता है, जबकि आंख में जलन महसूस की गयी।
फरीदाबाद की आबोहवा सबसे खराब रही
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स में फरीदाबाद की आबोहवा सबसे खराब रही। शहर का सूचकांक 468 था। जबकि गुड़गांव का 456 व दिल्ली का सूचकांक 432 था। तीनों शहर सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल थे।
दूसरी तरफ नोएडा समेत दिल्ली में सिस्टम फॉर एयर क्वॉलिटी व वेदर फोरकास्टिंग रिसर्च (सफर) के सभी केंद्रों पर पीएम का स्तर मानक से पांच गुना से भी ज्यादा था। इस सीजन में पहली बार दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक पर पहुंचा है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि बुधवार को हवा की रफ्तार में अचानक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तापमान भी कम हुआ। यही वजह रही कि पूरे एनसीआर में पीएम के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अभी नहीं मिलेगी राहत
पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब रहेगी। बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 व 10 का स्तर 315 व 491 और शुक्रवार को 243 व 405 रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में पीएम का स्तर मानक से चार गुना तक ज्यादा रहेगा। हालांकि, मौसमी दशाओं के बिगड़ने से हालत ज्यादा खराब हो सकती है।
दिल्ली की तीन सबसे प्रदूषित लोकेशन के आंकड़े
लोकेशन औसत न्यूनतम अधिकतम
पीएम 2.5 पीएम10 पीएम 2.5 पीएम10 पीएम 2.5 पीएम10
आनंद विहार 459 493 283 432 500 500
आरके पुरम 475 475 387 356 500 500
मंदिर मार्ग 455 453 311 181 500 500
देश के टॉप तीन प्रदूषित शहर
शहर प्रदूषक
फरीदाबाद 468
गुड़गांव 456
दिल्ली 432
नोट: बुधवार के पीएम 2.5 व 10 से सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब थे।