फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Have to give money to Netaji get supporters for elections

पैसे देकर नेताजी को लाने पड़ रहे समर्थक

Wed, 28 Jan 2015 01:21 AM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Have to give money to Netaji get supporters for elections

बेशक चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए कम समय दिया है, लेकिन इस समय के लिए भी उम्मीदवारों को समर्थक नहीं मिल रहे। कुछ करीबी रिश्तेदार और पड़ोसियों को छोड़ दें तो प्रचार के लिए नेताजी को अपने साथ में घूमने के लिए पैसे देकर समर्थक लाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


नेताजी के साथ गली-मोहल्लों में घूमने के लिए 20 से 35 वर्ष के समर्थकों की मांग ज्यादा है। ऐसे समर्थकों को हर दिन 200 से 300 रुपये और खाना-पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अगर समर्थक पढ़ा-लिखा और कद-काठी अच्छी हो तो रकम 500 रुपये तक है। ऐसे समर्थक चुनाव प्रचार के लिए सुबह 10 से 11 बजे निकलते हैं और 4 से 5 बजे घर लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी नगर जैसे इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग राज्यों से छात्र आए हुए हैं। ये भी किसी न किसी तरह से ऐसे उम्मीदवारों की पहुंच में आ गए हैं और जेब खर्च के लिए प्रचार में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जेजे क्लस्टर इलाके के ऐसे युवक, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष है और घर पर बैठे रहते थे, वे भी इन दिनों नेताजी के साथ प्रचार में शामिल होकर पैसे कमा रहे हैं।

प्रचार में चढ़ने लगा है शराब का सुरूर

Have to give money to Netaji get supporters for elections

चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजधानी में शराब का सुरूर बढ़ने लगा है। चुनाव आयोग की टीमों ने चुनाव घोषणा के बाद अब तक सैकड़ों लीटर अवैध शराब जब्त की है।

यही नहीं, सोमवार यानी 26 जनवरी को ड्राई डे होने के बावजूद भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से देसी-विदेशी शराब जब्त की गई। चुनाव आयोग भी मानता है कि दिल्ली में एक खास वर्ग के मतदाता जो कि झुग्गियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं, उन्हें लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल किया जाता है।

यही वजह है कि आयोग ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम के अलावा आबकारी विभाग और पुलिस को शराब की अवैध बिक्री से निपटने पर खास निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अगर किसी दुकान पर अचानक शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी हो रही है तो उसकी रिपोर्ट भी आबकारी विभाग को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed