फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hathras police file case against delhi aap mla kuldeep kumar under epidemic act for visiting hathras being covid 19 positive

आप विधायक कुलदीप कुमार पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज, कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गए थे हाथरस

Wed, 07 Oct 2020 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
hathras police file case against delhi aap mla kuldeep kumar under epidemic act for visiting hathras being covid 19 positive
बिटिया के परिजनों से मिले आप विधायक - फोटो : twitter@AAP MLA

उत्तर प्रदेश का हाथरस इस वक्त राजनीति का केंद्र बना हुआ है और हर राजनीतिक दल यहां पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जता रहा है। हालांकि कुछ ऐसे भी गैर जिम्मेदार लोग हैं जो महामारी के इस काल में कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी हाथरस पहुंचे। ऐसे ही लोगों में आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक कुलदीप कुमार भी हैं।

विज्ञापन


कुलदीप कुमार संक्रमित होते हुए भी हाथरस चले गए थे। इसी के चलते अब हाथरस पुलिस ने उन पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी हाथरस के एसपी ने दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने 29 सितंबर को खुद ही घोषणा की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद चार अक्तूबर को उन्होंने हाथरस जाने के अपने वीडियो पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और अब हाथरस में कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed