बॉक्सर 'विजेंद्र' हरियाणा को बनाएंगे मिनी क्यूबा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सर जयभगवान ने फोन पर बताया कि उनका, विजेन्द्र व राजीव का सपना है कि हरियाणा को मिनी क्यूबा के तौर पर जाना जाए।
ऐसे में पूरे प्रदेश में अकादमी खोलने की योजना बनाई गई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने बताया कि अकादमी शुरू करने का मकसद यहां के लोगों में क्रिकेट की तरह बॉक्सिंग का भी क्रेज पैदा करना है।
ताकि बॉक्सिंग को भी क्रिकेट की तरह देखा-सुना जाए और पूरे देश में क्रिकेट की तरह ही बॉक्सिंग की खुमारी भी लोगों के सर चढ़कर बोले। ताकि बच्चे बैट पकड़ने की तरह बॉक्सिंग गल्बस भी पहनें।
शुरू होने लगीं बॉक्सिंग अकादमी
फरीदाबाद व सोनीपत में अकादमी बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अन्य जिलों में भी जल्द काम शुरू किया जाएगा।
इनमें न केवल बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। फरीदाबाद की बॉक्सिंग अकादमी सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल में खुलेगी।
इसके लिए स्कूल प्रबंधन से बातचीत भी फाइनल हो गई है। अकादमी बनाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
पूरे हरियाणा में होगी अकादमी की चेन
अब हर जिले में विजेन्द्र व जयभगवान जैसे बॉक्सर तैयार होंगे। इसके लिए पूरे हरियाणा में बॉक्सिंग अकादमी की चेन खोली जाएगी। जिसमें बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाएगी।
इसका जिम्मा ओलंपिक पदक विजेता विजेन्द्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयभगवान व राजीव गोदारा ने उठाया है। जून में इसे शुरू होने की उम्मीद है।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव गोदारा ने बताया कि जयभगवान की तरफ से प्रदेश भर में बॉक्सिंग अकादमी की चेन खोलने का प्रस्ताव आया था। उन्होंने प्रस्ताव को देखते हुए अकादमी के लिए पहले जमीन देखी लेकिन मंहगे दाम के कारण फिलहाल स्कूल में खोलने का निर्णय लिया।