फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana's first muslim lady boxing coach Aliya khan

हरियाणा की पहली मुस्लिम महिला बॉक्सिंग कोच हैं आलिया

Thu, 17 Jul 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 17 Jul 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana's first muslim lady boxing coach Aliya khan

कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा में आलिया खान एक ऐसी मिसाल है जिनसे वह लोग सबक ले सकते हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं। नगर निगम में ट्यूबवेल आपरेटर की बेटी आलिया जल्द ही नेशनल बाक्सिंग कोच बन जाएगी।

विज्ञापन


बॉक्सिंग कोच के लिए उसका चयन एनएसएनआईएस पटियाला में कर लिया गया है। मूल रूप से मेवात की रहने वाली आलिया खान बॉक्सिंग कोच की डिग्री मिलने के बाद पूरे हरियाणा में एकमात्र मुस्लिम महिला कोच होंगी।
विज्ञापन


आलिया का परिवार इस समय सेक्टर-25 में रहता है। आलिया के पिता इकराम खान नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर का काम करते हैं।

इकराम खान बताते हैं कि आलिया ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान ही उनसे बॉक्सिंग सीखने की जिद की थी। क्योंकि उनके स्कूल में कोच रमेश वर्मा लड़कियों को बॉक्सिंग की कोचिंग देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब के ठेकों ने हराम कर दी छात्राओं की जिंदगी

आलिया के कहने पर पहले तो इकराम खान ने थोड़ा ना नुकुर किया। लेकिन इसके बाद उन्हे उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा। वह अपनी बेटी को लेकर कोच रमेश वर्मा के पास गए।


रमेश वर्मा भी आलिया की जिद देखकर उसे कोचिंग देने के लिए तैयार हो गए। कुछ दिन पहले तक आलिया नेहरू कॉलेज में पढ़ रही थीं।

कोचिंग के बाद आलिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने पहले जिला स्तर पर फिर राज्य स्तर पर अपना परचम लहाराया। इसके बाद नेशनल स्तर पर भी दो पदक अपने नाम किए। इस समय वह पटियाला में हैं।

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में आलिया ने बताया कि खेल के मैदान से कोच तक का सफर तय करने में उनके पिता इकराम खान का बड़ा हाथ है। क्योंकि उन्होंने दुनिया की परवाह न करते हुए हर कदम पर सहयोग दिया। आलिया के अनुसार कोच बनकर वह गरीब बच्चों को बॉक्सिंग में आगे लाने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed