Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Lions win the inaugural STCL title

Delhi NCR News: हरियाणा लायंस ने जीता एसटीसीएल का पहला खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी धुरंधर को हराकर टीम ने लगातार पांच जीत के साथ अजेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हरियाणा लायंस ने सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) के पहले सत्र का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने यूपी धुरंधर को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हरियाणा लायंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच मुकाबले जीते और अपना अभियान अजेय रहते हुए समाप्त किया।



आयोजित कार्यक्रम में टीम के मालिक नवीन झा, मुख्य कोच इंद्रनील बसु और कप्तान युग गुप्ता ने इस ऐतिहासिक जीत की जानकारी साझा की। टीम ने ग्रुप चरण के तीनों मुकाबलों में सफल रन चेज करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद सेमीफाइनल में दिल्ली लीडर्स और फाइनल में यूपी धुरंधर को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन




टीम के मालिक नवीन झा ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना के दम पर पांचों मुकाबले जीते हैं। उनका लक्ष्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसके लिए जल्द ही हरियाणा लायंस क्रिकेट अकादमी शुरू की जाएगी, जहां युवा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि टीम की ट्रॉफी को दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा। लीग के लिए 10 राज्यों और 11 शहरों से 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 128 खिलाड़ियों का चयन आठ टीमों के लिए हुआ। कप्तान युग गुप्ता ने जीत का श्रेय टीम की एकजुटता और कड़ी मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed