फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Inter Board commerce topper list changed, now Aditi topper

एक्सक्लूसिव: इंटर बोर्ड की कॉमर्स टॉपर लिस्ट बदली, अब फरीदाबाद की अदिति अव्वल

Fri, 27 Jul 2018 03:44 AM IST
मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 Jul 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Inter Board commerce topper list changed, now Aditi topper
aditi mavi - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बोर्ड की गलती का खामियाजा अटाली गांव की बेटी अदिति को भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


कॉमर्स संकाय में बारहवीं की प्रदेश टॉपर सूची में तीसरे नंबर पर रही अदिति ने अपने परिणाम का पुनर्मूल्यांकन कराया तो बोर्ड को अपनी पुरानी सूची ही बदलनी पड़ गई। 

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर के अनुसार, अब जल्द ही टॉपर की नई सूची जारी की जाएगी। कॉमर्स संकाय की इस प्रदेश स्तरीय टॉपर सूची में अदिति अब प्रथम स्थान पर है।  
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम विगत 18 मई को घोषित किया गया था। इस परिणाम में अदिति ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 482 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिजल्ट से अदिति, उसके परिजन और स्कूल के प्रधानाचार्य खुश नहीं थे। इसी कारण पुनर्मूल्यांकन कराया गया। पहले जारी हुए रिजल्ट में अदिति को हिंदी विषय की लिखित परीक्षा में 80 में से 70 नंबर मिले थे। 

पुनर्मूल्यांकन के बाद हिंदी में 6 अंक और मिले। इसके बाद बोर्ड ने कुल अंकों का योग 488 कर दिया। ऐसे में वह टॉपर सूची में पहले नंबर पर आ गई। प्रदेश बोर्ड ने स्पष्टीकरण में अपनी गलती मानी है। 

बोर्ड ने अदिति को बदला हुआ अंकपत्र अपनी वेबसाइट पर जारी भी कर दिया है। इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. जगबीर से फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में है। 

अदिति के अंक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगले हफ्ते बोर्ड कॉमर्स संकाय में टॉपर की नई सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed