फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana' Hitesh won Wrestling Bharat Kesari

‘भारत केसरी’ बने हरियाणा के हितेश

Wed, 29 Oct 2014 06:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Oct 2014 06:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana' Hitesh won Wrestling Bharat Kesari

कुश्ती प्रतियोगिता में ‘भारत केसरी’ का खिताब हरियाणा के हितेश ने जीत लिया है। खिताबी भिड़ंत में विपक्षी पहलवान कृष्ण कुमार को चोटिल हो जाने के कारण कुश्ती बीच में ही छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ ‘उत्तर प्रदेश केसरी’ का खिताब सुबोध यादव ने, ‘भारत कुमार’ पर रेलवे के नरेश कुमार ने और ‘भारत अभिमन्यु’ के खिताब पर छत्रसाल स्टेडियम के मनीष ने कब्जा जमाया। झगड़ु यादव की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री राम करण आर्य और आयोजक रामभूल यादव ने भारत केसरी को 2.50 लाख, भारत कुमार को 1.50 लाख और अभिमन्यु और उत्तर प्रदेश केसरी को एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के बैनर तले गांव गढ़ी चौखंडी में आयोजित कुश्ती का मंगलवार को समापन हो गया। भारत केसरी के लिए भिड़ंत कृष्ण कुमार (पंजाब) और हितेश (हरियाणा) के बीच हुई। कुश्ती की शुरुआत में बेहतरीन दांव लगाते हुए कृष्ण कुमार ने एक अंक हासिल कर लिया, लेकिन इसी दौरान उनका दाहिना कंधा चोटिल हो गया। उन्हें कुश्ती बीच में ही छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक हितेश को विजयी घोषित कर दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब नोएडा के सुबोध यादव ने बमेटा के बाबर पहलवान को हराकर जीता। सर्फाबाद स्थित महर्षि दयानंद अखाड़े के सुबोध का प्रदेश केसरी बनने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इनाम के तौर पर करीब पांच लाख रुपये, आठ क्विंटल बादाम और एक मन (40 किलो) घी देकर सम्मानित किया। दूसरी तरफ भारत कुमार का खिताब नरेश कुमार ने प्रवीण कुमार को हराकर जीता। भारत अभिमन्यु के खिताबी मुकाबले में मनीष ने रेलवे के बलराज को हराया।


800 किलो बादाम और 40 किलो घी का इनाम
सुबोध यादव को जैसे ही उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब दिए जाने की घोषणा हुई तो पुरस्कारों की झड़ी लग गई। स्थानीय लोगों ने पहलवान को पांच लाख नकद दिए। साथ ही 800 किलो बादाम और 40 किलो घी दिए जाना चर्चा का विषय रहा। मीडिया प्रभारी रवि यादव ने बताया कि सुबोध ने गांव का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी सुबोध जूनियर एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed