फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana happy for being khattar as it CM.

खट्टर के सीएम बनने पर जताई खुशी

Sun, 26 Oct 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Oct 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
haryana happy for being khattar as it CM.

मुख्यमंत्री पद पर मनोहर लाल खटट्र के शपथ लेते ही पार्टी समेत कई संगठनों ने खुशी जताई है। इस खुशी में भाजपा कार्यालय के बाहर मिठाइयां बांटी गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में नारे लगाए गए।

विज्ञापन


भले ही हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में फरीदाबाद के किसी विधायक को जगह नहीं मिली हो, पर राज्य में बदलाव की आंधी का हर किसी ने दिल खोलकर स्वागत किया।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय कौशिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित निवास पर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज राज्य में नए युग की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब भ्रष्टाचार का खात्मा निश्चित है और यहां सभी वर्गों का समान रूप से विकास होगा। इस मौके पर दयानंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज पुरी, रामकुमार कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी खट्टर के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। संगठन के प्रधान चतर सिंह ने कहा कि लंबे अर्से से चल रही शिक्षकों की मांग पर नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं।


सरकार न केवल समस्याएं हल करेगी बल्कि शिक्षा का ग्राफ सुधारने में भी रुचि लेगी। लोगों ने नई सरकार से बदलाव की आशा जताई है। इस मौके पर रेखा शर्मा, राजेश भाटी, समय सिंह, देवेंद्र गौड आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed