{"_id":"3fef6725af72cd79088e9b19e5e12712","slug":"haryana-govt-gives-one-university-to-each-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद को दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद को दी सौगात
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Mar 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी महौल में गुड़गांव और फरीदाबाद के लोगों को शिक्षा का एक-एक नया केंद्र मिल गया है। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को हुई बैठक में दोनों शहरों को एक-एक विश्वविद्यालय भेंट किया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद स्थित अल फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज और गुडगांव के अंसल कॉलेज को बीएमएल मुंजल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय से हुड्डा सरकार ने अपने युवा वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
हालांकि गुड़गांव के मेवात भी एक यूनिवर्सिटी बनाने की मांग जोरों से उठ रही है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया।
उल्लेखनीय है कि गुड़गांव और फरीदाबाद दोनों सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के सांसद हैं लेकिन गुड़गांव के सांसद पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और आम आदमी पार्टी ने भी योगेंद्र यादव के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को झटका देने का फैसला किया है। वहीं फरीदबाद में कांग्रेस के सांसद अवतार सिंह भड़ाना की स्थिति इस बार शहर में अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से शहर में युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित होंगे।