{"_id":"0fd589ebf76653427d81ca5f8506a729","slug":"haryana-government-will-permanent-33-employees-of-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने 33 कर्मचारियों को दिया ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने 33 कर्मचारियों को दिया ये तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Jul 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पिछले सात वर्ष से कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे 33 लोगों को प्रदेश सरकार ने पक्का करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
इसके आदेश मुख्यालय के माध्यम से संस्थान के प्रधानाचार्य के पास शनिवार सुबह पहुंच गए।
प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से 33 कर्मचारियों को पक्का करने का रिकॉर्ड मांगा गया है, जिन्हें तैयार कर मुख्यालय को जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए शनिवार को संस्थान में इस प्रक्रिया से संबंधित कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां 25 कर्मचारी तृतीय श्रेणी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं, जिसमें से कई तकनीकी शिक्षक हैं, सात कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के हैं, जबकि एक क्लर्क है।
विज्ञापन