प्रद्युम्न की हत्या के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और मीडिया पर हमले की विपक्षी नेताओं ने की निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा आधारस्तंभ है जिसका काम लोगों की परेशानियों को सामने लाना है। उसे इस तरह से शक्ति के बल पर दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
हुडा ने कहा लोकतंत्र में मीडिया की अपनी भूमिका है जिसकी आवाज को दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। ये हमला दिखाता है कि सरकार अपनी असफलता को छुपाने के लिए इस तरह की कार्यवाही कर रही है।
मीडिया पर हमले की निंदा करते हुए सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि मीडिया पर हमला निंदनीय है और हरियाणा पुलिस ने डेरा के लोगों के प्रदर्शन के दौरान भी मीडिया के साथ ऐसा ही व्यवहार किया था।
Attack on media is condemnable. In a democracy, govts don't work with lathis &bullets: BS Hooda on Haryana Police targeting media #Gurugram pic.twitter.com/LBKYslTG6i
— ANI (@ANI) September 10, 2017
स्कूल प्रशासन सहित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपी को एक हफ्ते के अंदर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और चार्जशीट के साथ उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
मंत्री जी ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि बच्चे के साथ जो भी हुआ है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है इसलिए प्रशासन के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।
मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि अगर प्रद्युमन के परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं होंगे तो उनकी मांग पर सीबीआई की भी मदद ली जा सकती है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि आरोपी पर जुवेनाइल एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित बच्चे के परिवार को आश्वयक आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
जब मंत्री जी से सवाल किया गया कि स्कूल प्रशासन हर बच्चे से सुरक्षा के नाम पर 100 रुपये वसूल करता है तो उन्होंने बताया कि यही कारण है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शिक्षा मंत्री ने स्कूल की मान्यता रद्द करने को मना किया है क्यूंकि इससे 1200 बच्चों का भविष्य खराख होगा।
इस बीच रायन स्कूल के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बता दें कि गुस्साई भी रविवार सुबह से ही स्कूल के बाहर जमा थी और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। इस दौरान लोगों ने स्कूल की दीवार से सटे शराब के ठेके में आग भी लगा दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।
माफी मांगे सीएम खट्टर
Demand apology from CM Khattar&action against policemen responsible for the attack: R Surjewala on Haryana Police targeting media #Gurugram pic.twitter.com/OvbgGnH4xI
— ANI (@ANI) September 10, 2017