{"_id":"4d086e3fc8fa6f6acf94e5208ebb2063","slug":"haryana-assembly-election-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के लिए वोट मांग रहे हैं प्रतिद्वंदी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे के लिए वोट मांग रहे हैं प्रतिद्वंदी!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। शुक्रवार को यह बात फिर साबित हुई। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गुड़गांव के बादशाहपुर सीट पर जीत की राह में एक-दूसरे के लिए रोड़ा बने दो उम्मीदवारों ने इकट्ठे होकर वोट मांगे। पिछले और अब में फर्क बस इतना है कि इस दफा दोनों एक ही पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में तीन तरफा मुकाबले में बादशाहपुर सीट से कांग्रेस के राव धर्मपाल ने बाजी मारी थी। दूसरे पर निर्दलीय राकेश दौलताबाद और तीसरे पर इनेलो के गोपीचंद गहलौत थे। सियासत के जानकारों का कहना है कि दोनों में यदि कोई एक नहीं होता तो राव धर्मपाल का चुनाव जीतना मुश्किल था।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद माहौल में दोतरफा खटास भी देखा गया था। लेकिन पिछले पांच वर्षों में गंगा नदी में काफी पानी बह गया है। गोपीचंद गहलौत और राकेश दौलताबाद एक ही पार्टी में आ चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को गोपी के पुश्तैनी गांव झाड़सा में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला की एक जनसभा हुई जिसमें दोनों ने न सिर्फ दूसरे के लिए वोट मांगा, बल्कि एक दूसरे की तारीफ भी की। वैसे शहर के पॉश इलाके से घिरा झाड़सा गांव बादशाहपुर हलके में पड़ता है।