{"_id":"979c56903805aa9c83f56ecc691bc5b5","slug":"haryana-assembly-election-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट वितरण के दो दिन बाद ही इनेलो में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट वितरण के दो दिन बाद ही इनेलो में घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में विधानसभा टिकट वितरण के दो दिन बाद ही पार्टी के नेताओं में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के कई नेताओं ने तिगांव से अरविंद भारद्वाज को टिकट दिए जाने का विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विरोध करने वाले नेताओं में वीरपाल गुर्जर, जिला पार्षद नाहरसिंह चौहान व बाला चंदीला शामिल है। इस बारे में रविवार को सेक्टर-16 के एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिसमें वीरपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने तिगांव हलके से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया है। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। क्योंकि बाहरी उम्मीदवार जीत के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अलाकमान से मांग की गई है कि तिगांव की टिकट बदली जाए। किसी स्थानीय कार्यकर्ता को वहां से चुनाव लड़वाया जाए। अगर आलाकमान उनकी मांग को नहीं मानती है तो वह कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करके उसमे कुछ ठोस फैसला लेंगे।
बाला चंदीला ने कहा कि कई कार्यकर्ताओं ने तिगांव क्षेत्र के सुधार के लिए काफी मेहनत की गई। ऐसे में पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं कर सकती। लोगों के भीतर कांग्रेस व भाजपा के प्रति रोष है। ऐसे में सही उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव जीतना चाहिए। इस मौके पर पिंटू व सुभाष पंचम भी उपस्थित रहे।