फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haridwar: holy place gives energy and patience

हरिद्वारः धर्मनगरी में मिलेगी सकारात्मक शक्ति

Tue, 17 Dec 2013 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: holy place gives energy and patience

दिल्ली से हरिद्वार के बीच की दूरी किलोमीटर में जानने से कहीं ज्यादा अच्छा ये है कि यह जाना जाए कि आप आपनी कार से वहां केवल 6 घंटे में पहुंच सकते हैं। हरिद्वार देश-विदेश में धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन हम आपको यहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपना वीकेंड और भी यादगार बना सकेंगे।

विज्ञापन


वीकेंड में हरिद्वार आप में सकारात्मक शक्ति का संचार करेगा। इस ट्रिप के बाद आप अपने काम में ज्यादा मन और लगन के साथ काम कर पाएंगें। इस सीजन में यात्रियों की कमी होने के चलते फिलहाल ठहरने के लिए अच्छी जगह आसानी से उपलब्ध हो सकती है। होटल रूम रेंट भी सीजन की अपेक्षा काफी कम है। अधिकतर होटल 50 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं। धर्मशाला और आश्रमों में भी ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। आइए जाने क्या-क्या है यहां खास-
विज्ञापन


हरकी पौड़ी
विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी पर सुबह-शाम की गंगा आरती और पवित्र ब्रहमकुंड में स्नान कर धर्मलाभ उठाया जा सकता है। रेल और सड़क मार्ग से आसानी से हरिद्वार तक पहुंचा जा सकता है। हरकी पौड़ी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर
खूबसूरत पहाड़ियों पर स्थित मां मनसा देवी और चंडीदेवी के मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से मनसा देवी मंदिर की दूरी महज एक किलोमीटर और चंडीदेवी मंदिर पांच किलोमीटर है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने के लिए उड़न खटोला की व्यवस्था है।

भारतमाता मंदिर
हरिद्वार आएं तो बहुमंजिला भारतमाता मंदिर भी जरुर देखें। यह मंदिर हरिद्वार शहर के भूपतवाला क्षेत्र में स्थित है। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब छह किलोमीटर है।

दक्ष महादेव मंदिर एवं सतीकुंड
कनखल में प्रजापति दक्ष महादेव का मंदिर और सतीकुंड प्राचीन धार्मिक स्थल हैं। रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित इन धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए ऑटोरिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।

ऋषिकेश
हरिद्वार से 30 मिनट की दूरी पर स्थित ऋषिकेश भी एक धार्मिक स्थल है। राम झूला और लक्ष्मण झूला सहित त्रिवेणी घाट, भारत मंदिर, स्वर्ग आश्रम, त्रयंबकेश्वर मंदिर भी जाया जा सकता है। इन सभी के अलावा यह अपने रिवर राफ्टिंग के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में यहां पर बंजी जंपिंग की भी शुरुआत हुई है। आप यहां जाकर इसका भी मजा उठा सकते हैं। साथ ही इस पूरे इलाके में योग सिखाने के लिए कई सारे शिविर खुल गए हैं। अगर आप चाहें तो इसको भी अपने वीकेंड एडवेंचर में शामिल कर सकते हैं।

यह भी देख सकते हैं
हरिद्वार आए हैं तो यहां पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर, माया देवी मंदिर, गुरुकुल कांगड़ी विवि का पुरातत्व संग्रहालय के साथ ही अन्य कई प्राचीन मंदिर, आश्रम और अखाड़े देखे जा सकते हैं।


कहां रुके
हवेली हरि गंगा, पार्क व्यू, गंगा लहरी, द उर्मी हरिद्वार, लक्ष्य, कंट्री इन होटल में रुक सकते हैं।

क्या खरीदें
धार्मिक स्थान होने के कारण भौतिक सुख से जुड़ी हुई चीजें यहां कम मिलती हैं। बावजूद इसके शहर के मोती बाजार, अपर बाजार, ज्वालापुर और कनखल में कुछ सामान खरीदे जा सकते हैं। यहां पर हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां आप खरीद सकते हैं। इन मूर्तियों के अलावा यहां गंगा नदी से लिए गए पत्थरों से बनाए गए खिलौने भी अच्छी खरीदारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed