{"_id":"a75bc982d5741452ab42b3c2c6c437dc","slug":"hari-singh-cricket-academy-won-by-102-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिसिंह क्रिकेट एकेडमी 102 रनों से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिसिंह क्रिकेट एकेडमी 102 रनों से विजयी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे 23वें शहीद भगतसिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को चौथा लीग मैच खेल गया। मैच में हरिसिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रमेश पांडे क्रिकेट एकेडमी को 102 रनों से शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
रमेश पांडे एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिसिंह एकेडमी ने 34.3 ओवरों में 191 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज रजत खंडेलवाल ने 38 रन, विशाल पठान ने 34, प्रशांत चौधरी ने 27 और विपिन ने 24 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
रमेश पांडे एकेडमी के गेंदबाज राजीव ने चार, सचिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमेश पांडे एकेडमी की टीम 27.2 ओवरों में 89 रनों पर ढेर हो गई। मयंक त्यागी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। हरिसिंह के जोनी और नितीश ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन