फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur three hours long drama for adoption of baby girl real mother deny at last moment read full story

बच्ची को गोद लेने के लिए पहले कचहरी फिर कोतवाली में जमकर हुआ हंगामा, ऐन मौके पर मुकर गई मां

Sat, 29 Aug 2020 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2020 10:37 AM IST
सार

- कचहरी में गोदनामे के लिए पहुंचे थे दोनों पक्ष, ऐन मौके पर मां बच्ची देने से मुकरी
- निसंतान दंपती ने बच्ची की डिलावरी होने तक का पूरा खर्चा उठाने का लगाया आरोप
- बच्ची का नामकरण भी कर चुका था निसंतान दंपती

विज्ञापन
Hapur three hours long drama for adoption of baby girl real mother deny at last moment read full story
हापुड़ में बच्ची को गोद लेने पर मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्ची को गोद लेने के लिए शुक्रवार को पहले कचहरी और फिर कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। बच्ची को एक दंपती को देने के बाद उसकी मां वादे से मुकर गई। दंपती ने बच्ची के होने तक का पूरा खर्च उठाने और अपने यहां उसका नामकरण करने का आरोप लगाते हुए उस पर अपना हक जताया। लेकिन पुलिस ने बच्ची की मां की असहमति होने पर बच्ची को मां के साथ भेज दिया।

विज्ञापन


 नोएडा निवासी दंपती की जान पहचान गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में कार्यरत नर्स से थी। शादी के कई वर्ष बाद भी बच्चा न होने पर उन्होंने नर्स से बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई। नर्स की मध्यस्थता के बाद हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी एक महिला अपने बच्चे को दंपती को देने के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन


दोनों में तय हुआ कि यदि लड़का होता है तो वह उसे खुद रखेगी और यदि लड़की होती है तो वह उसे गोद दे देगी। इसके बाद से महिला का सारा खर्च नोएडा के दंपती ने उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जुलाई को दंपती के खर्चे पर ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वादे के अनुसार महिला ने एक अगस्त को बच्ची को दंपती के सुपुर्द कर दिया और गोदनामे की लिखित कार्रवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख निश्चित की गई। 

बच्ची पाकर परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं था। इतना ही नहीं दंपती ने बच्ची का धूमधाम से नामकरण संस्कार भी कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोदनामे के लिए हापुड़ कचहरी पहुंच गए, लेकिन यहां बच्ची की मां अचानक बच्ची देने से मुकर गई।

जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा जमकर हंगामा हुआ। महिला का कहना था कि उसने दंपती से किसी प्रकार का वादा नहीं किया और न ही उन्होंने उसकी डिलीवरी में कोई खर्चा दिया है। काफी हंगामे के बाद मामला कोतवाली पहुंचा, यहां भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि पुलिस ने बच्ची को उसकी मां को सौंपकर उसके घर भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बच्ची की मां उसे दंपती को सौंपने के लिए तैयार नहीं थी। बिना मां की मर्जी के उसके बच्चे को किसी को नहीं दिया जा सकता। ऐसे में दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed