फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur 6 year old girl sexual assault accused dalpat arrested know full detail

हापुड़ में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामला: गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Fri, 14 Aug 2020 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Hapur 6 year old girl sexual assault accused dalpat arrested know full detail
आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के गढ़ में छह वर्षीय बच्ची का अपरहण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी दलपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसके बाद जब पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर पूछताछ के लिए ले गई, तभी उसने भागने का प्रयास किया। दरोगा से पिस्टल छीन कर भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


फिलहाल आरोपी गढ़ कोतवाली में मौजूद है, जहां एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। एसपी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही सुसाइड नोट छोड़ा था- गंगा में कूद जाऊंगा, लेकिन पुलिस की गोली से नहीं मरूंगा 
गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी नए पैंतरे आजमाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। पिछले सात दिनों से जंगलों में छिपे आरोपी के गुरुवार को पुलिस ने कपड़े बरामद किए। कपड़ों से उसका आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस द्वारा बरामद पैंंट-शर्ट की जेब में मिले एक पेज के सुसाइड नोट में आरोपी ने लिखा था कि पुलिस से बचने के लिए वह पिछले सात दिन से भटक रहा था। पुलिस की गोली से मरने से अच्छा है कि वह आत्महत्या करके खुद ही अपना जीवन समाप्त कर ले। वह गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसके अलावा आरोपी द्वारा अपना आधार कार्ड भी सुसाइड नोट के साथ छोड़ा था। 

 
हालांकि, पिछले करीब एक सप्ताह से सीमित क्षेत्र में दो जिलों की पुलिस को छका रहे आरोपी के इस कदम के बाद पुलिस को आशंका थी कि उसे गांव के कुछ लोगों का संरक्षण मिल रहा है। उसे दूसरे कपड़े देने और लिखने के लिए कागज पेन मुहैया कराने से पुलिस का शक गहरा रहा था। वहीं यह भी आशंका थी कि किसी और ने यह पत्र लिखकर उसके कपड़ों के साथ जंगल में छोड़ा हो। हालांकि इन सब बातों का जवाब अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed