फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   handycap get facility in shitla mata mandir gurgaon

शीतला माता मंदिर में दिव्यांगों को वीआईपी सुविधा

Wed, 30 Mar 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
handycap get facility in shitla mata mandir gurgaon
- फोटो : amar ujala

शीतला माता के दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांगों को मंदिर परिसर में वीआईपी सुविधा दी जाएगी। मेला प्रशासन द्वारा इन्हें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और बैसाखी के सहारे माता के दर्शन वीआईपी गेट से कराए जाएंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग लोगों को अपने साथ परिवार का एक सदस्य लाने की इजाजत भी होगी।

विज्ञापन


श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मेले में आमजन को सुविधा मिल सके, इसके लिए ठोस व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आठ एकड़ भूमि में फ्री पार्किंग और एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। हजारों भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर के आसपास और अन्य चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि किसी भी भक्त को मंदिर तक पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए शहर व शहर से बाहर लगभग सैकड़ों होर्डिंग व बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों को मेले की जानकारी देने के लिए ऑटो पर भी स्टिकर लगाए गए हैं। मां के दरबार में एक साथ 300 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें, इसकी भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के इच्छुक दिव्यांग भेजें डिटेल
कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जो दिव्यांग शीतला माता के दर्शन करना चाहते हैं वे रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर के मोबाइल नंबर 9999830818 पर अपनी डिटेल भेजें, ताकि उनके लिए उचित व्यवस्था की जा सके। 


श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन
शीतला माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। मंदिर व मेले की जानकारी के लिए वह फोन नंबर 0124-2323122 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed