{"_id":"58ece7184f1c1b6137cf652e","slug":"gurugran-government-survey-of-pub-and-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में मापी होटल, पब और बार की दूरी, 11 दिनों से बंद हैं शराबखाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में मापी होटल, पब और बार की दूरी, 11 दिनों से बंद हैं शराबखाने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 11 दिनों से बंद चल रहे पब, बार की पांच सौ मीटर की परिधि को मापने के लिए कमेटी ने मंगलवार को सर्वे किया गया। इस दौरान पांच सितारा होटल, पब और साइबर हब की पैमाइश की गई। अब कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद परिधि से बाहर होने पर शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी।
प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश पर उपायुक्त के नेतृत्व में गठित कमेटी के सदस्यों ने सबसे पहले हाइवे पर स्थित एबियंस माल के लीला होटल व माके के भीतर चल रहे पब की दूरी नापी। इसके साथ ही ओबेराय व ट्राइडेंट होटल की दूरी ली गई। यहां पर नाप-तौल करने के बाद कमेटी ने शंकर चौक होते हुए साइबर हब के पब की दूरी नापी। इसके साथ ही वेस्टिन व क्राउन प्लाजा होटल की दूरी ली गई।
सोमवार को हुए सर्वे पर अलग-अलग विभाग के लोगों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है जिसे वह कमेटी को देंगे। कमेटी की रिपोर्ट में यदि कोई भी स्थान पांच सौ मीटर की परिधि से बाहर पाया जाता है तो उसे शराब परोसने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 1 अप्रैल से 500 मीटर के दायरे में आने का संदेह होने पर आबकारी विभाग ने सेक्टर 29 की मार्केट, साइबर हब के पब व किनारे आने वाले पांच सितारा होटलों में शराब परोसने की अनुमति पर रोक लगा दी है जिसके बाद उपायुक्त के नेतृत्व में कमेटी गठित हुई है। जो सर्वे कर रही है।
यहां हुआ सर्वे
सेक्टर 29 की मार्केट, एंबियंस मॉल, लीला, वेस्टिन, क्राउन प्लाजा, ओबेराय, ट्राईडेंट होटल व साइबर हब के पब शामिल हैं।