{"_id":"5f48f4de46fb5c220e3d0771","slug":"gurugram-two-ladies-fraudulent-with-gold-loan-company-read-full-story-how-they-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सहेलियों ने मिलकर गोल्ड लोन कंपनी को लगाई चपत, एक ने लिया लोन तो दूसरी ने कर दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सहेलियों ने मिलकर गोल्ड लोन कंपनी को लगाई चपत, एक ने लिया लोन तो दूसरी ने कर दिया ये काम
Fri, 28 Aug 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में गोल्ड लोन के नाम पर दो महिलाओं ने गोल्ड लोन कंपनी को 9.74 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारियों का आरोप है कि आरोपी महिला ने अपनी परिचित महिला के साथ मिलकर कंपनी में फर्जी तरीके से ऑनलाइन भुगतान कर गोल्ड वापिस ले लिया जबकि बाद में भुगतान की गई रकम भी रुकवा दी।
विज्ञापन
कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 स्थित मुथुट गोल्ड लोन कंपनी की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीएलएफ फेज-2 निवासी महिला सुदेश ने अक्तूबर 2019 को अपने जेवरात गिरवी रखकर 10.88 लाख का लोन लिया था। इसकी किश्त महिला चुका रही थी।
विज्ञापन
15 अगस्त को महिला की सहेली विजयंती ने लोन कंपनी के खाते में 9.74 लाख की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दी। दो दिन तक ट्रांजेक्शन प्रक्रिया चलने के दौरान दोनों महिलाओं ने साजिश के तहत पहले लोन कंपनी से अपने जेवरात छुड़वाए। इसके बाद दूसरी महिला ने अपने खाते से साइबर अपराध के नाम पर 9.74 लाख की बैंक ट्रांजेक्शन रुकवा दी।
विज्ञापन
लोन का भुगतान रुकने पर जब कंपनी ने इसकी आंतरिक जांच करवाई तो दोनों महिलाओं की साजिश खुल गई। इस पर कंपनी अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार जांच पड़ताल कर रही है।