{"_id":"6257043b3a59942dc1797577","slug":"gurugram-police-sub-inspector-arrested-for-taking-bribe-of-seven-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सात हजार की रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार, रुपये वापस दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये, दिया था ये भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सात हजार की रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार, रुपये वापस दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये, दिया था ये भरोसा
Wed, 13 Apr 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:41 PM IST
सार
नाहरपुर रूपा निवासी मुकेश ने बादशाहपुर थाने में ठगी की शिकायत की थी। थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद सैनी ने रुपये वापस दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। मुकेश ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर कर दी, जिस पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसआई ने पीड़ित को ठगी के पैसे वापस दिलाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नाहरपुर रूपा निवासी मुकेश कुमार के साथ पिछले दिनों ठगी हुई थी, जिसकी उसने बादशाहपुर थाने में शिकायत की थी। मुकेश को थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद सैनी ने रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए प्रमोद ने मुकेश से सात रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
इस पर मुकेश ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर कर दी, जिसके आधार पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने डीएसपी रमेश कुमार को मामले की जांच सौंपी। विजिलेंस टीम ने योजना के मुताबिक मुकेश को बुधवार शाम प्रमोद को रुपये देने के लिए भेजा। मुकेश प्रमोद को 7000 रुपये देकर विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने आरोपी एसआई को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन