फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: Firing in Cyber City, several rounds fired

Gurugram: साइबर सिटी में फायरिंग, कई राउंड हुई गोलीबारी... जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 19 Sep 2025 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 06:05 AM IST
सार

हमलावरों ने 20 से 25 गोलियां चलाईं। कार्यालय में खड़ी लग्जरी गाड़ियों तक को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसाई गईं।

विज्ञापन
Gurugram: Firing in Cyber City, several rounds fired
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेक्टर-45 में बृहस्पतिवार रात को मोटरसाइकिल पर आए नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने 20 से 25 गोलियां चलाईं। कार्यालय में खड़ी लग्जरी गाड़ियों तक को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसाई गईं।

विज्ञापन


इससे कार्यालय में मौजूद लोगों में हड़कंप मंच गया। वह इधर-उधर छिपने की कोशिश करते रहे। गनीमत यह रही कि इस दौरान गोली किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं। आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात के कुछ देर बाद सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दीपक नांदल ने दावा किया है कि एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर गोलियां उसने चलवाई हैं। कहा कि रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार पर 2019 से रुपये बकाया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नांदल ने पोस्ट में कहा कि रकम न चुकाने के लिए नितिन तलवार अपना परिवार लेकर न्यूजीलैंड भाग गया।  उसने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसने पैसे देने हैं वह मत उलझो, जितनी जल्दी हो सके हिसाब कर दो वरना जो फंसेगा उसी को मारूंगा। बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed