फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram and Badshahpur seats will be interesting competition in haryana Election

हरियाणा चुनाव : तीन पर त्रिकोणीय और एक पर आमने-सामने का मुकाबला

Tue, 08 Oct 2019 03:36 AM IST
Avdhesh Kumar विजय सिंघल, गुरुग्राम 
विजय सिंघल, गुरुग्राम  Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gurugram and Badshahpur seats will be interesting competition in haryana Election
बीजेपी कांग्रेस
गुरुग्राम जिले की चारों सीटों पर नामांकन वापसी की तिथि बीतने के साथ ही तस्वीर साफ हो गई। गुरुग्राम, बादशाहपुर व सोहना में जहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं पटौदी में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। इन चारों सीट में से सर्वाधिक चर्चित गुरुग्राम व बादशाह पुर में मुकाबला रोचक होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


जिले की चार सीटों पर कुल 85 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें से नामांकन वापसी के बाद अब कुल 54 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। गुरुग्राम सीट सर्वाधिक हाट सीट मानी जा रही है। यह सीट वर्तमान भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता लूथरा अग्रवाल को बतौर निर्दलीय मैदान में उतारने से चर्चा में आ गई थी। नामांकन वापसी के अंतिम दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


गुरुग्राम सीट पर नामांकन वापसी के बाद कुल 16 प्रत्याशी मैदान में रहे गए है। वर्तमान में भाजपा के सुधीर सिंगला, कांग्रेस के सुखवीर कटारिया व कांग्रेस के बागी गजेसिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। गजे सिंह की पत्नी प्रमिला सीनियर डिप्टी मेयर पद पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार बादशाह पुर सीट वर्तमान विधायक राव नरवीर सिंह का टिकट कटने से चर्चा में आई है। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। भाजपा के मनीष यादव, कांग्रेस के राव कमलवीर व निर्दलीय राजेश दौलताबाद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। राजेश दौलताबाद पिछले चुनाव में भी बतौर निर्दलीय मैदान में थे और दूसरे नंबर पर रहे थे।

सोहना सीट पर अब कुल 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। इस सीट पर भाजपा के संजय सिंह, कांग्रेस के डा. श्मसुद्दीन व जजपा के रोहताश खटाना के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि मैदान में बसपा व इनेलो के प्रत्याशी भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।


पटौदी सीट पर अब 11 प्रत्याशी मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के सत्य प्रकाश व कांग्रेस के सुधीर चौधरी के बीच माना जा रहा है। सत्य प्रकाश  पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागी के रूप में अपना भाग्य अजमा चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed