फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guru Nanak Jayanti celebration in city.

शहर में रही गुरू नानक जयंती की धूम, जगह जगह लगे लंगर

Wed, 25 Nov 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 Nov 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti celebration in city.

शहर में बुधवार को गुरुनानक का 547वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


गुरुद्वारों में अखंड पाठ के साथ कीर्तन का भी आयोजन हुआ। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। इससे पूर्व मंगलवार की शाम प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


गुरु नानक के प्रकाशोत्सव के मौके पर बुधवार सुबह से ही गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू हो गया। पूरे दिन गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां के गुरुद्वारों में पटियाला, दिल्ली, अमृतसर से जत्थे आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी के सामने स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शाम 7:30 बजे से रात 12:00 बजे तक मिनी कवि दरबार का आयोजन किया गया।

इसमें स्कूली बच्चों को मौका दिया गया, ताकि वह धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकें और उनका मनोबल बढे़। इन्हीं बच्चों ने शबद कीर्तन का पाठ भी किया।

श्री सिंह गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन बलविंदर सिंह संधू, प्रधान संतोख सिंह, सचिव अमरीक सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के मौके पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल लोग टी प्वाइंट से होते हुए सोहना चौक, सिविल लाइन से नागरिक अस्पताल के सामने से होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचा। इसमें काफी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed