फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Zilla Parishad by-election:Duties of officers and employees determined

जिला परिषद उपचुनाव : अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad by-election:Duties of officers and employees determined
-जिला योजना अधिकारी दीवान सिंह को बनाया इंचार्ज, वार्ड 17 में होना है चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला परिषद नूंह के उप चुनाव में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने जिला परिषद उपचुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। यह अधिकारी व कर्मचारी शनिवारआज जिला कलेक्टर, नूंह के न्यायालय में रिपोर्ट करेंगे।
जिला परिषद के वार्ड नंबर-17 के सदस्य पद के लिए होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र 24 मई से 30 मई तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपायुक्त की कोर्ट में दाखिल करवाए जा सकते है। उन्होंने नामांकन से संबंधित सभी कार्यों के लिए एडीसी कार्यालय के जिला योजना अधिकारी दीवान सिंह को इंचार्ज बनाया है व राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलड़ी के अध्यापक संजय साहू उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऊंटका के अध्यापक अनीश नामांकन पत्र जारी करने व रजिस्टर का रखरखाव करेंगे। फिरोजपुर-झिरका में एसईपीओ जोगेंद्र दहिया दैनिक आधार पर प्राप्त नामांकन के लिए नामांकन रजिस्ट्रर बनाए रखने व प्रत्येक नामांकन फॉर्म के लिए फाइल बनाने, मतदाता सूची में उम्मीदवार के नाम की जांच व सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन


जिला परिषद नूंह से पीओ राहुल नामांकन पत्र व उसके साथ संलग्न सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करना करना सुनिश्चित करेंगे। ग्राम पंचायत साकरस के सचिव सचिन कुमार मतदाता सूची उपलब्ध कराएंगे। जिला परिषद नूंह से डाटा एंट्री ऑपरेटर नवीन पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन अपलोड करने संबंधी कार्य करेंगे। जिला परिषद के टीओ मूलचंद गाड़ियों की परमिशन का कार्य तथा डीआरडीए के लेखाकार मुकेश चंद उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई सुरक्षा राशि व रसीद प्रदान करने का कार्य करेंगे। डीआरडीए से डाटा एंट्री ऑपरेटर वाजिद अली टाइपिंग कार्य के लिए योजना अधिकारी दीवान सिंह का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed