फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Zakir Hussain performed the responsibility of chaudhar of 36 fraternities during the yatra.

Gurugram News: यात्रा के दौरान जाकिर हुसैन ने निभाई 36 बिरादरी की चौधर की जिम्मेदारी

Tue, 23 Jul 2024 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Zakir Hussain performed the responsibility of chaudhar of 36 fraternities during the yatra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक-यात्रा नल्हेश्वर महादेव मंदिर से निकल फिरोजपुर झिरका के शिव मंदिर होते हुई सिंगार मंदिर में समापन हुआ। इस दौरान मेवात की 36 बिरादरी के चौधरी माने जाने वाले पूर्व विधायक जाकिर हुसैन व उनकी पत्नी नसीम पूरी तरह सक्रिय नजर आए और 36 बिरादरी की चौधर की जिम्मेदारी को निभाते हुए यात्रा को सही सलामत संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं स्वयं जाकिर हुसैन व उसकी पत्नी ने देर रात व 22 जुलाई को सुबह नल्हड़ मंदिर पहुंचकर वहां की तैयारी का जायजा लिया। जाकिर हुसैन ने श्रद्धालुओं के साथ कई घंटे मंदिर में बिताए तथा उन्होंने यहां आए श्रद्धालु साधु - संतों का स्वागत भी किया। इस दौरान उनकी पूरी टीम सक्रिय रही। उनकी इस कार्यशैली से श्रद्धालु खुश नजर आए।

चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात की 36 बिरादरी का भाईचारा पूरी दुनिया में मिसाल है। ये सदियों पुराना है। इसे तोड़ने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों ने समय समय पर नाकाम कोशिशें की लेकिन ये उतना ही मजबूत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed