फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR registered against youth in minor's suicide case.

Gurugram News: नाबालिग की आत्महत्या मामले में युवक पर प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against youth in minor's suicide case.
छह अगस्त को पंखे से लटककर दी थी जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-एक में 6 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा की फंदे से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी सेक्टर-14 स्थित एक इंस्टीट्यूट में नीट की कोचिंग ले रही थी। उनका कहना है कि जुलाई में पत्नी को बेटी के पास एक नोकिया फोन मिला था। पूछने पर बेटी ने बताया कि वह उसके दोस्त बिहार के जिला गया निवासी अगस्त्य चौधरी का है। वह उसके साथ ही इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता था। इस पर उनकी पत्नी ने बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। पिता का आरोप है कि युवक इसके बाद भी लगातार कॉल करता रहा।
विज्ञापन




6 अगस्त को छात्रा के माता-पिता अपनी नौकरी पर गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे बेटे ने पिता को फोन कर बताया कि दीदी ने पंखे से फंदा लगा लिया है। पिता ने पड़ोसी को फोन करके अपने घर पर भेजा। पड़ोसियों ने नाबालिग को उतारकर निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बेटी ने कहा था कि वह काफी परेशान है। युवक उसके पास वीडियो कॉल पर धमकी दे रहा था कि वह उसको बदनाम कर देगा। वह बच्ची को अपने पास बिहार बुला रहा था और रुपये की भी मांग कर रहा था। छोटे भाई ने भी बताया कि वह बार-बार फोन करता था। छह अगस्त को भी आरोपी ने कई बार वीडियो कॉल कर परेशान किया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

----------
नाबालिग और युवक ने लगाया फंदा
गुरुग्राम/पटौदी। गुरुग्राम और पटौदी में नाबालिग लड़का और युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित बसई एन्क्लेव में शुक्रवार दोपहर एक युवक का पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष पिछले चार सालों से बसई एन्क्लेव में रह रहे थे और पास की ही एक कंपनी में ऑटो पार्ट्स श्रमिक थे। दोपहर के समय जब मृतक की पत्नी घर पर वापस आई तो देखा कि आशीष का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पटौदी के गांव ऊंचा माजरा में शुक्रवार की शाम को नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शहर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। परिजनों ने बताया कि जब वह काम से वापस घर पहुंचे तो बेटा का शव लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed