फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth used to sell SIM to foreigners without taking ID, arrested

बिना आईडी लिए विदेशियों को सिम बेंचता था युवक, गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth used to sell SIM to foreigners without taking ID, arrested
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सुशांतलोक थाना पुलिस के साथ मिलकर बिना आईडी लिए विदेशियों को सिम बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश (फतेहपुर) के मूल निवासी यारुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.41 लाख रुपये व 78 अमेरिकी डॉलर बरामद किए हैं। आरोपी फिलहाल दिल्ली ओखला के ब्लॉक टोकन नंबर-3 में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि एक युवक शहर के एक नामी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों को बिना आईडी लिए सिम बेच रहा है। इस पर सुशांतलोक थाना पुलिस के साथ मिलकर सीएम फ्लाइंग ने एक संयुक्त टीम बनाई और अस्पताल परिसर में पहुंची। टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने बताया कि वह विदेशियों को बिना आईडी लिए सिम बेचता है। आरोपी के कब्जे से प्री एक्टिवेटेड 3 एयरटेल सिम व अस्पताल का आईडी कार्ड भी मिला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी समय से यह काम कर रहा है।
विज्ञापन

------
इलाज के लिए आने वालों को उपलब्ध कराता था सिम:
आरोपी ने बताया कि इलाज के लिए आने लगभग 300-400 विदेशी नागरिकों को वह सिम बेच चुका है। एक सिम के लिए आरोपी विदेशी ग्राहकों से 700 से 1500 रुपये तक वसूलता था। सिम देते समय ग्राहक से कोई भी कागजात नहीं लेता था। इसमें और कौन शामिल है, पुलिस इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपी सिम बेचने के साथ ही विदेशी नागरिकों के साथ डालर एक्सचेंज करने का कार्य भी करता था। हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से सिम लाता है। आरोपी के खिलाफ सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed