फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth murdered by strangulation with wire, body found in drum

Gurugram News: तार से गला घोंटकर युवक की हत्या, ड्रम में मिला शव

Mon, 19 Aug 2024 05:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by strangulation with wire, body found in drum
शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़े ड्रम में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



आईएमटी मानेसर थाना पुलिस के अनुसार शनिवार शाम नाले के पास ग्रीन बेल्ट में पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान काम करने वाले मोहित व नंदकिशोर को नाले में नीले रंग का एक ड्रम दिखाई दिया। जिसमें से काफी बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर चरखी दादरी निवासी सोहन सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने आईएमटी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस, एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीम ने ड्रम को नाले से निकालकर जांच की। पुलिस को ड्रम में साड़ी से बंधा हुआ युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि उसके गले को बिजली के तार से घोंटा गया था। वहीं युवक के शव की पहचान के लिए कपड़ों से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में आईएमटी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed