फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth murdered by being crushed with stone, dead body found in vacant plot

Gurugram News: पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, खाली प्लाॅट में मिला शव

Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by being crushed with stone, dead body found in vacant plot
- मृतक पर चोरी के दो व मारपीट का एक मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खाली पड़े प्लाॅट में शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी यश बाबू के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक आपराधिक प्रवृति का बताया जाता है। उस पर चोरी के दो और मारपीट का एक मामला विभिन्न थानों में दर्ज है। बुधवार सुबह सेक्टर-37सी स्थित एक खाली प्लाॅट में युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यश के पिता नियामत अली ने बताया कि यश बीते मंगलवार की शाम चार बजे घर से निकला था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी थी।

----
वर्जन
थाना सेक्टर-10 के प्रभारी संदीप ने बताया कि मृतक पर चोरी व मारपीट संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस टीम विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed