फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 18 Apr 2021 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
गुरुग्राम। बादशाहपुर के इस्कॉन मंदिर के नजदीक छह अप्रैल को सड़क हादसे में घायल युवक ने शुक्रवार को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका इलाज सेक्टर-51 स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बादशाहपुर अंतर्गत गांव गैरतपुर निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि छोटा भाई सन्नी (23) अपनी पत्नी के साथ मारुति कुंज में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता था। 6 अप्रैल की शाम को बाइक से वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। वह सोहना रोड स्थित बादशाहपुर के इस्कॉन मंदिर पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह छिटककर दूर जा गिरा और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सेक्टर-15 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सन्नी को बिड़ला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर नौ दिनों तक उपचार के बाद शुक्रवार को घायल ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि सन्नी ने आरोपी कार चालक का नंबर देख लिया था। इसके आधार पर बादशाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, जांच अधिकारी राम कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed