{"_id":"6a8ef51cabc2f5816c022f4b","slug":"youth-dies-after-being-stabbed-in-dispute-over-remarks-about-his-sister-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99057-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बहन पर टिप्पणी के विवाद में चाकू से हमला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बहन पर टिप्पणी के विवाद में चाकू से हमला, युवक की मौत
विज्ञापन
- डूंडाहेड़ा गांव में हुई वारदात, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बहन पर टिप्पणी करने के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार रात डूंडाहेड़ा गांव में हुई। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात विक्रम और हरजीत डूंडाहेड़ा गांव की एक पुरानी इमारत में साथ बैठे थे। इसी दौरान हरजीत ने विक्रम की बहन को लेकर टिप्पणी कर दी। इस बात से नाराज विक्रम ने हरजीत पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से हरजीत की मौत हो गई।
उद्योग विहार थाना पुलिस को सोमवार रात पार्क अस्पताल, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड के बाहर एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 33 वर्षीय हरजीत सिंह का शव मिला। वह डूंडाहेड़ा गांव का रहने वाला था। मृतक के ताऊ के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही व्यक्ति पर साथियों के साथ रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम से कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले। पुलिस ने बुधवार को आरोपी विक्रम कुमार को ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। 26 वर्षीय आरोपी मूलरूप से बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में भांगरौला गांव में रहता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।