फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth beaten to death, case against six including four named

Gurugram News: युवक की पीटकर हत्या, चार नामजद सहित छह पर केस

Tue, 13 Aug 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death, case against six including four named
पुलिस कर रही मामले की जांच, मंदिर में पुजारी हैं मृतक के पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र के जटौली मंडी में आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक के सिर, पैरों और दूसरे अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके भाई की शिकायत पर चार नामजद सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जटौली मंडी के वार्ड-9 निवासी राजेंद्र शर्मा शहर के एक मंदिर के पुजारी हैं। उन्हें रविवार की सुबह सूचना मिली कि उनका 26 वर्षीय बेटा पवन कुमार फरीदरपुर रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और पवन को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गुरुग्राम के अस्पताल भेज दिया गया। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई राहुल ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उसके भाई के साथ राजेश उर्फ लंबू, अंकित, संगम, मोहन हलवाई सहित दो अज्ञात ने मारपीट की है। पुलिस ने चार अज्ञात सहित छह पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed