फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth assaulted for not paying extortion money, criminal Tillu arrested

Gurugram News: रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट, बदमाश टिल्लू गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted for not paying extortion money, criminal Tillu arrested
दो लाख की रंगदारी न देने पर युवक को सरिया और डंडों से पीटा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रंगदारी न देने पर युवक को करीब 15 साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटने में शामिल मुख्य आरोपी बदमाश टिल्लू दबोच लिया गया है। ने गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बादशाहपुर के रविदास मोहल्ला निवासी नरेंद्र उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। अपराध शाखा सोहना की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी पर 12 मामले दर्ज है। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार आठ जनवरी को पीड़ित ने बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसने जमीन किराये पर लेकर झुग्गी बनाई हुई है। उसके ही गांव का रहने वाला नरेंद्र उर्फ टिल्लू हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जब वह जेल से बाहर आया तो उसने कहा कि जेल में रहने के दौरान उसने मदद नहीं की। उसने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि करीब 15 दिन बाद टिल्लू आठ-10 युवकों के साथ आया और फिर से रंगदारी मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर रंजिश रखते हुए छह जनवरी को करीब 15 युवकों ने सरिया, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि मामले में अभी तक मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed