फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   young man beaten to death

युवक की पीट-पीट कर हत्या, सबूत नष्ट करने को सूनसान स्थान पर फेंका

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
young man beaten to death
गुरुग्राम। बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। राहगीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ सेक्टर दस थाना पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए डीसीपी वेस्ट ने तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह मामला सोमवार को सामने आया। सुबह के समय गढ़ी गांव से गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे सेक्टर-94 में युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब सेक्टर-10 थाना अंतर्गत सेक्टर-93 चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में शव वहां पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है। उसके सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान थे। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन उसके कपड़ों से कोई आईडी नहीं मिली जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन

आस-पास के एरिया में पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस को छानबीन के दौरान युवक अन्य प्रदेश से ताल्लुक रखता है। वह किसी कंपनी में काम करता होगा। पुलिस कंपनी में उसकी फोटो के आधार पर पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने शव की पहचान व मामले के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीम लगाया गया है। एक टीम केवल आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed