फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man assaulted and robbed of 10,000 after being offered a lift in a cab.

Gurugram News: कैब में लिफ्ट देने के बहाने युवक से मारपीट, 10 हजार रुपये लूटे

Fri, 04 Sep 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Young man assaulted and robbed of 10,000 after being offered a lift in a cab.
- पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने पहले ही मोड़ दी थी गाड़ी की नंबर प्लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव चौक पर कैब में लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने एक युवक से मारपीट कर उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन यूपीआई पिन पूछकर रकम निकाली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे सड़क किनारे उतार दिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झज्जर के बादली निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात निजी काम से गुरुग्राम आया था। राजीव चौक के पास घर जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चार युवकों से भरी एक गाड़ी वहां पहुंची। युवकों ने उसे झज्जर तक लिफ्ट देने की बात कही। गाड़ी में बैठते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे डराकर यूपीआई पिन पूछ लिया और खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। नाहरपुर चौकी प्रभारी अमित ने बताया कि वारदात से पहले आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट मोड़ दी थी। जांच के दौरान नंबर के आधार पर गाड़ी की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed