फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man and woman used to cheat by getting trapped in honeytrap

हनीट्रैप का मायाजाल: पहले एप के जरिए दोस्ती, फिर होटल में शराब पार्टी; लड़की इस तरह से लोगों को बनाती थी शिकार

Fri, 09 Jun 2023 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Jun 2023 02:16 PM IST
सार

फर्रुखनगर थाना पुलिस में दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि बंबल एप के जरिए उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद 25 मई को युवती ने उससे मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
Young man and woman used to cheat by getting trapped in honeytrap
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने युवक को हनीट्रैप में फंसाकर 2.50 लाख रुपये लेते युवक व युवती को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी युवती अब तक तीन युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करा चुकी है। इसमें एक युवक से एक लाख रुपये व दूसरे से दो लाख रुपये वसूल कर चुकी है, लेकिन, तीसरे युवक से 2.5 लाख रुपये लेते हुए उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसीपी डीएलए विकास कौशिक के अनुसार, फर्रुखनगर थाना पुलिस में दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि बंबल एप के जरिए उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद 25 मई को युवती ने उससे मिलने के लिए बुलाया। जब उसने उसे डीएलएफ फेज-3 में आने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। युवक को उसने फर्रुखनगर एक होटल में बुला लिया। वहां बियर पीने के बाद युवती उससे पैसे मांगने लगी। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उस पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा देगी। इसके बाद युवक अपने घर पर आ गया। शाम को फर्रुखनगर थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


न्याय व स्वास्थ्य को लेकर एनजीओ चलाता है आरोपी
गिरफ्तार आरोपित महेश फोगाट न्याय व स्वास्थ्य को लेकर एनजीओ भी चलाता है। युवती को वह ही लोगों को फंसाने की प्लानिंग बताता और वह पहले भी कई लोगों को इस मामले में फंसा चुका है। आरोपी पहले भी एक पोक्सो के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed