फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You will reach Rewari from Gurugram in one hour, the section up to KMP will start

Gurugram News: गुरुग्राम से एक घंटे में पहुंचेंगे रेवाड़ी, केएमपी तक का हिस्सा होगा शुरू

Tue, 26 Aug 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
You will reach Rewari from Gurugram in one hour, the section up to KMP will start
गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को केएमपी तक अगले महीने खोलने की तैयारी
विज्ञापन

पूरी परियोजना को दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को आंशिक रूप से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) तक गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को सितंबर में शुरू किया जा सकता है। इसके बाद गुरुग्राम से रेवाड़ी एक घंटे में पहुंच जाएंगे। पूरी परियोजना को दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का गुरुग्राम से केएमपी तक का हिस्सा सितंबर तक खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पहले इसे इसी माह करना था लेकिन बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। अधिकारी ने बताया कि इससे लोगों का केएमपी तक जाना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पटौदी व रेवाड़ी के बीच कई जगहों पर अंडरपास के स्ट्रक्चर बन चुके हैं। दिसंबर से पहले हाईवे के सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी के बीच बिजली के तार आ रहे हैं, इसे हटाने का काम चल रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पिलर बन गए हैं और गर्डर रखे जाने हैं।
विज्ञापन





अभी रेवाड़ी के लिए एनएच-48 से धारूहेड़ा होकर जाना पड़ता है

अभी लोगों को रेवाड़ी जाने के लिए एनएच-48 से धारूहेड़ा होकर जाना पड़ता है। एनएच-48 पर जाम नहीं मिलने पर वाहन चालक करीब डेढ़ से दो घंटे में रेवाड़ी पहुंचते हैं। हालांकि अभी हाईवे पर खेड़की दौला टोल, मानेसर, बिलासपुर और धारूहेड़ा में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में कई बार लोगों का तीन घंटे तक समय लग जाता है। गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे बन जाने से एक घंटे का ही समय लगेगा। वाहन चालक सीधे पटौदी होते हुए रेवाड़ी पहुंच जाएंगे। वाहन चालकों को दिल्ली-जयपुर हाईवे के अलावा अतिरिक्त हाईवे मिल जाएगा। इससे लोग सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे होकर नारनौल, जयपुर, रोहतक और राजस्थान जा सकेंगे। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




2022 में पूरा होना था काम, तीन साल की देरी
बता दें कि एनएचएआई की ओर से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे परियोजना पर कार्य चल रहा है। इस परियोजना के लिए एनएच-352 डब्ल्यू के द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर चौक (0-6 किमी) खंड में एलटी/एचटी लाइन हैं जिन्हें हाईवे के निर्माण के लिए स्थानांतरित या ऊंचा किया जा रहा है। गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से साल 2020 से करीब 15000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। सड़क के विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई, अतिक्रमण हटाने और भूमि संबंधी मुकदमेबाजी समेत अन्य कार्यों से परियोजना पीछे चल रही है। 46 किलोमीटर इस परियोजना को 2022 में पूरा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed