फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You don't have to come to Gurugram for eye check-up.

Gurugram News: आंख की जांच के लिए नहीं आना होगा गुरुग्राम

Sun, 24 May 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
You don't have to come to Gurugram for eye check-up.
- हेलीमंडी के एसडीसीएच के सप्ताह में तीन दिन अब बैठेंगे नेत्र सर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हेलीमंडी स्थित उप मंडल नागरिक अस्पताल (एसडीसीएच) में सप्ताह में तीन दिन नेत्र सर्जन की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को जिला अस्पताल गुरुग्राम में आंख के इलाज के लिए नहीं आना होगा। जिससे स्थानीय लोगों को आंख से जुड़ी बीमारियों के लिए दूसरे अस्पताल में भटकना नहीं पड़ेगा।

हाल ही में हुई स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए। यह निरीक्षण हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु ने सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक आंखों की जांच और सर्जरी के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए दूर जाना मजबूरी बन गया है। सोहन, कपिल व अभिनव कहना है कि अस्पताल में मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों का इलाज आसानी से हो सकेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। उनका कहना है कि गुरुग्राम जाने में पूरा दिन खराब हो जाता है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में अन्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed