फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga and exercise centers ready in 40 villages of the district; 30 handed over to the AYUSH Department.

Gurugram News: जिले के 40 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं तैयार, 30 आयुष विभाग को सौंपीं

Sun, 11 Oct 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yoga and exercise centers ready in 40 villages of the district; 30 handed over to the AYUSH Department.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के गांवों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने 40 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं का निर्माण पूरा कर लिया है। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि इनमें से 30 व्यायामशालाएं आयुष विभाग को सौंपी जा चुकी हैं। शेष व्यायामशालाओं को भी जल्द ही आयुष विभाग के हवाले किया जाएगा।

प्रदेश में युवाओं के बीच खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए सरकार गांवों और शहरों में खेल संसाधनों का विस्तार कर रही है। इसके तहत शहरों में स्टेडियम और गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं विकसित की जा रहीं हैं। इन सुविधाओं से ग्रामीण युवाओं को अपने गांव में ही अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। वहीं, बुजुर्ग और अन्य लोग भी नियमित योगाभ्यास कर सकेंगे। जिले में कुल 44 योग एवं व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाना है। इनमें से 40 का काम पूरा हो चुका है। इन व्यायामशालाओं में शेड और चारदीवारी के अलावा बच्चों के खेलने के लिए मैदान विकसित किए हैं। करीब दो एकड़ में बनने वाली इन व्यायामशालाओं में बच्चों के दौड़ने के लिए ट्रैक की सुविधा भी होगी। यहां योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग नियमित रूप से योग और व्यायाम का अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed