फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worrying: Increased patients at the end of February

बढ़ी चिंता- फरवरी के अंत में बढ़े कोरोना के मरीज

Sat, 27 Feb 2021 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Worrying: Increased patients at the end of February
गुुरुग्राम। फरवरी के अंत में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। विभागों ने कहा है कि लोगों को जागरूक रहने के साथ महामारी से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। माह के पहले पखवाड़े के मुकाबले दूसरे पखवाड़े में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के पहले 15 दिनों में नए संक्रमितों की संख्या 357 थी। वहीं, अंत के 12 दिनों में ही 373 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ी कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर से जिलेवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक से 27 फरवरी तक ही जिले में 730 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की संख्या 2500 से बढ़ा कर तीन हजार से भी ज्यादा कर दी है। जिले में हर दिन तकरीबन 46 केंद्रों पर जांच की जा रही है। लोगों को जांच और टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, बीते 5 दिनों से ही कोरोना जांच का आंकड़ा बढ़ाया गया है लेकिन औसतन आंकड़ा कम दर्ज किया जा रहा है। पहले पखवाड़ेेेे में 42785 जांच की गई। वहीं, अंतिम 12 दिनों में 32762 कोरोना जांच गई। कोरोना का आंकड़ा बढ़ते देख अब हर दिन तीन हजार से ज्यादा जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 300 पार हुए सक्रिय मरीज
जिले में कोरोना के नए सक्रिय मरीजों का आंकड़ा जहां बढ़ने लगा है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी कम हुई है। इसकी वजह से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी जिले में फिर से 300 पार हो गया है। फरवरी के बीच में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 240 से भी कम हो गई थी। अब शनिवार तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 306 हो गई है। हालांकि, इनमें से अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा दो लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

फरवरी माह में सप्ताह अनुसार आंकड़े
तिथि कुल मरीज कुल जांच सक्रिय मरीज
31 जनवरी - 58207 -744496 - 389
7 फरवरी - 58347 - 766190 - 332
14 फरवरी - 58526 - 784692 - 402
21 फरवरी - 58700 - 799758 223
27 फरवरी- 58937 - 820043- 306
जिले में कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया है। लोगों को कोरोना के प्रति सचेत होने की आवश्कता है।
- वीरेंद्र यादव, सीएमओ, गुरुग्राम।
61 नए मरीज, 27 हुए स्वस्थ
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 61 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। वहीं, एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। इससे जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता और भी बढ़ गई है। इससे पहले 11 जनवरी को 72 मरीजों में संक्रमण पाया गया था। वहीं, शनिवार को 27 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न केंद्रों पर 3468 कोरोना जांच की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed