फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worker seriously injured due to electric shock

Gurugram News: करंट लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा

Sun, 24 May 2026 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Worker seriously injured due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पटौदी खंड के गांव लोकरा में बिजली लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से नफे सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। एएलएम नफे सिंह रेवाड़ी जिले के ढाकिया के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नफे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मई को वह गांव लोकरा में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज ठीक करने गए थे। उन्होंने फ्यूज लगाने से पहले फोरमैन बालमुकुंद को फोन कर परमिट प्लेट बंद करने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी दौरान बिना सूचना के बिजली लाइन चालू कर दी गई, जिससे उन्हें करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद गांव के लीलाराम ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पटौदी थाना पुलिस ने फोरमैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed