फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work is being carried out with 150 city buses instead of 700.

Gurugram News: 700 की जगह 150 सिटी बसों से चल रहा काम

Sat, 01 Nov 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Work is being carried out with 150 city buses instead of 700.
- शहर के खाते की 50 बसें फरीदाबाद को दो दी गईं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के लोगों को सिटी बस सेवा की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। आबादी के हिसाब से शहर को 700 बसों की आवश्यकता है। जबकि अलग-अलग रूटों पर 150 सिटी बसें ही चल रही हैं। मजेदार बात यह है कि गुरुग्राम के खाते की 50 बसें फरीदाबाद को दी गई हैं। अधिकारियों का का कहना है कि 200 बसें मिलने वाली हैं। उसकी आवश्यकता के हिसाब से बस स्टाॅप की डिमांड की जाएगी।
बता दें कि शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से सिटी बस सेवा (गुरुगमन) का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा के तहत 200 इलेक्ट्रिक एसी ई-बसें आनी हैं। इसके अतिरिक्त 200 इलेक्ट्रिक एसी बसें जीएमडीए द्वारा खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा साल 2027-28 के दौरान 300 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल करने की योजना है। शहर में सिटी बसों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। ऐसे में बसों की संख्या को देखते हुए जीएमडीए बस डिपो निर्माण को लेकर कदम उठा रहा है। जीएमडीए के अनुसार सिटी बसों के संचालन सेक्टर-52 और सेक्टर-10 डिपो से किया जा रहा है। दोनों जगहों पर 100-100 सीएनजी बसों की क्षमता हैं। 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सेक्टर-10 डिपो में अलग से इंतजाम है। सेक्टर-48 में 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आबादी के हिसाब 700 बसों की आवश्यकता है। 200 बसें हमें मिलने वाली हैं। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। हर साल बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - राजीव नागपाल, डिपो प्रबंधक, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed