फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work affected due to strike of clerks, people upset

Gurugram News: क्लर्कों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, लोग परेशान

Thu, 06 Jul 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Work affected due to strike of clerks, people upset
वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर लिपिक कर रहे हैं हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी लिपिक वर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कार्यालय अपने कार्य कराने के लिए आए लोग परेशान हाेकर लौट गए। बाबुओं की हड़ताल से अधिकारी भी कार्यालयों में पंगु बने हुए दिखाई दिए। क्योंकि बिना बाबू के कोई काम अधिकारी नहीं कर पाए। दो दिन की हड़ताल से लोगों में काफी रोष दिखा और वे सरकार को कोसते नजर आए।
बतादें कि वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले जिले का क्लरिकल स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है। पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है। हड़ताल पर बैठे क्लर्कों की मांग है कि उन्हें मात्र 19, 900 रुपये वेतन दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि उनका वेतन 35,400 प्रतिमाह किया जाए। हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय सहित नगर परिषद कार्यालय में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। पुन्हाना, तावडू, नगीना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका के सरकारी कार्यालय में लिपिकों की सीट खाली रही। कर्मचारी कार्यालय के आगे टेंट लगाकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते दिखे। नूंह तहसील में रजिस्ट्री कराने पहुंचे मकसूद अहमद, इलियास, सुनील व हेतराम नम्बरदार का कहना है कि दो दिन से वह अपने भूमि पंजीकरण को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कार्यालय में क्लेरिकल स्टाफ नहीं बैठने के कारण उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। रजिस्ट्री क्लर्क नहीं बैठ रहे। इसके अलावा नगर निगम के कार्यालय में भी जो लोग काम कराने के लिए आ रहे हैं, उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन से अपील है कि वह जल्दबाजी न करें। जल्द ही कोई व्यवस्था कर ली जाएगी। एक-दो दिन की दिक्कत है। - प्रशांत पवार, उपायुक्त, नूंह
फोटो- रजिस्ट्री क्लर्क के कमरे पर लगा ताला।
- हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed