फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   women murdered by her lover and their family

प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर की महिला की हत्या

Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
women murdered by her lover and their family
प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर की महिला की हत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। निजी कंपनी में नौकरी करने वाली महिला की उसके प्रेमी ने अपने परिवार के साथ मिलकर हत्या कर दी। मृतका करीब 20 दिन पहले ही जयपुर से गुरुग्राम आई थी। मंगलवार शाम को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर प्रेमी सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान के चूरू निवासी बबीता (26) की शादी जयपुर में कुछ वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। विवाद के बाद बबीता अपनी बेटी को पति के घर छोड़कर करीब 20 दिन पहले गुरुग्राम के हीरा नगर में आकर प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी। इसका पता बबीता के प्रेमी प्रवीण के परिजनों को भी लग गया था। बताया जा रहा है कि बबीता की अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। मंगलवार को पड़ोसियों ने बबीता को कमरे में फंदे से लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त बबीता फंदे से लटकी उस वक्त कमरे में प्रवीण भी मौजूद थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना मृतका के पिता महेंद्र सिंह को दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि झज्जर निवासी प्रवीण उसकी मां व उसके अन्य रिश्तेदार विपिन सिहं व पाल सिंह ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सुमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed