फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   women committed suicide in gurugram

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी

Mon, 07 Sep 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
women committed suicide in gurugram
गुरुग्राम। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से लौटे देवर ने जब उसको फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना अपने भाई और पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक गिरीराज शर्मा के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना निवासी राम सिंह की बहन अनु (27) की शादी मार्च 2018 में हंस एंक्लेव निवासी ड्राई फ्रूट डीलर राहुल कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज प्रताड़ना को लेकर उसने कई बार शिकायत भी की, लेकिन वह लोग उसे परेशान करने से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को अनु घर पर अपनी आठ महीने की बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान उसने प्लास्टिक की रस्सी से छत के गार्टर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। शाम को जब अनु का देवर घर पर लौटा तो उसने उसको फंदे पर झूलता देखा।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना के बाद गुरुग्राम पहुंचे अनु के पिता और भाई ने पुलिस को उसकी सास उमा देवी, जेठ राकेश, जेठानी ममता देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed