{"_id":"6ad7b1ae9f752246390d4c2e","slug":"women-are-shopping-within-their-budgets-for-karwa-chauth-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104829-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: करवाचौथ के लिए महिलाएं कर रहीं बजट में खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: करवाचौथ के लिए महिलाएं कर रहीं बजट में खरीदारी
विज्ञापन
अच्छे डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़े पसंद कर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महंगाई के बीच करवाचौथ पर महिलाएं खरीदारी के दौरान अपने बजट का भी ध्यान रख रही हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुट रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल महिलाएं कम बजट में अच्छे डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़ों को खरीद रही हैं। महिलाएं ऐसे कपड़े खरीदना पसंद कर रही हैं, जो खूबसूरत होने के साथ उनकी जेब पर भी भारी न पड़ें।
दुकानदारों के मुताबिक, इस साल बाजार में 1000 से 1500 रुपये तक की साड़ियों और सूट की मांग अधिक है। महिलाएं हल्के रंगों के कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। करवाचौथ के लिए साड़ियों और सूट में जर्कन वर्क और स्टोन वर्क वाले डिजाइन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, सिल्क, टीसू, सुपरनेट, शिफॉन और बनारसी कपड़ों की साड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं।
महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी के लिए बजट का ध्यान रख रही हैं।
-गिरिश, दुकानदार
इस साल महिलाएं हल्के रंगों और हल्के कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
-जय प्रकाश गुप्ता, दुकानदार